जरुरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल
पिपराही प्रखंड क्षेत्र के कुअमा गांव स्थित वार्ड 8 के दलित बस्ती में धर्मार्थ संस्था एक कोशिश के द्वारा कंबल वितरण किया गया।
शिवहर । पिपराही प्रखंड क्षेत्र के कुअमा गांव स्थित वार्ड 8 के दलित बस्ती में धर्मार्थ संस्था एक कोशिश के द्वारा कंबल वितरण किया गया। शुरुआत डीडीसी मो. वारिस खान के हाथों की गई। इस दौरान कुल 30 गरीब एवं बेवा महिलाओं को कंबल दिए गए। जिसे पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी गई। वहीं दलित बस्ती के करीब 200 बच्चों एवं वयस्कों को भोजन भी कराया गया। मौके पर डीडीसी श्री खान ने कहा कि कड़ाके की ठंड में एक कोशिश नामक संस्था की यह पहल सराहनीय है। इसी तरह अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर जरुरतमंदों की मदद करने की जरूरत है। वहीं मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बताया कि सर्व समर्थ रहने की पहली शर्त है कि आसपास का वातावरण साफ हो। गंदगी की बीमारियां अपने साथ लाती हैं। वहीं शौचालय निर्माण एवं प्रयोग पर विशेष बल दिया। कहा कि खुले में शौच अब कानूनन जुर्म है। बच्चों की पढ़ाई के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। मौके पर एक कोशिश संस्था मो. अली, सवेरा स्वयंसेवी संगठन सचिव मोहन कुमार सहित अन्य मौजूद थे