भाजपा ने चलाया महासंपर्क अभियान
भाजपा ने अपना महासंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
शिवहर । भाजपा ने अपना महासंपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंडल इकाई की टीम परसौनी बैज पंचायत स्थित शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 122 सोहरैया टोला पहुंची। जहां मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में एक बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष विकास पासवान ने की। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। वहीं नरेंद्र मोदी सरकार के साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल में हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जन समूह से पूछा कि क्या आप मोदी सरकार के क्रिया- कलापों से संतुष्ट हैं। उपस्थित लोगों ने हामी भरी। तब भाजपा नेताओं ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में फिर से मोदी जी को पीएम बनाना है ताकि देश का सर्वांगीण विकास हो सके। मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रजक, उदय कुमार पासवान, सुजय कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, एवं दहाउर पासवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।