वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तिमय हुआ इलाका
पुरनहिया के चिरैया गांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रागंण से शनिवार को श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभायात्रा के साथ महायज्ञ शुरू हो गया है।
शिवहर। पुरनहिया के चिरैया गांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रागंण से शनिवार को श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभायात्रा के साथ महायज्ञ शुरू हो गया है। यज्ञ स्थल पर चैत प्रतिपदा के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पहुंच कर पूजा अर्चना शुरू कर दी। वही वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया है। वही कार्यक्रम की सफलता में महायज्ञ के मुख्य यजमान एवं सीतामढ़ी के पूर्व वार्ड आयुक्त सोहन प्रसाद ¨सह, संजय ¨सह,अजीत ¨सह समेत अन्य समिति सदस्य जी जान से लगे हुए हैं। बताया कि इस महायज्ञ में आसपास के ग्रामीणों का काफी सहयोग मिल रहा है।
- 27 मार्च तक चलेगा महायज्ञ
मुख्य यजमान ने बताया कि यह महायज्ञ आगामी 27 मार्च तक जारी रहेगा। सीताराम नाम जप के साथ भागवत कथा का आयोजन है। यज्ञ स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं बाहर से पधारे साधु-संत एवं श्रद्धालु भक्तों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। वही अनवरत भंडारा का भी आयोजन है।