Move to Jagran APP

बापू के आदर्श रहेंगे हमेशा प्रासंगिक

पुरनहिया। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सांसद रमा देवी के नेतृत्व गांधी संकल्प यात्रा शनिवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों से गुजरी। जहां स्थानीय लोगों द्वारा शामिल पदयात्रियों का जगह जगह स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:11 AM (IST)
बापू के आदर्श रहेंगे हमेशा प्रासंगिक
बापू के आदर्श रहेंगे हमेशा प्रासंगिक

पुरनहिया। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सांसद रमा देवी के नेतृत्व गांधी संकल्प यात्रा शनिवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों से गुजरी। जहां स्थानीय लोगों द्वारा शामिल पदयात्रियों का जगह जगह स्वागत किया गया। वहीं नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई। बागमती तटबंध किनारे सत्येंद्र सिंह के आवास पर सभा हुई। जहां संकल्प यात्रा के उद्देश्य, महात्मा गांधी के विचार एवं मोदी सरकार की उपलब्धियां एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। वहीं भाजपा नेत्री प्रतिमा देवी के आवास पर रात्रि विश्राम किया गया। इसके पूर्व एक बड़ी सभा हुई। इस दौरान सांसद रमादेवी ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए बीजेपी कृतसंल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी देश को विकास की ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। स्वचछता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

loksabha election banner

पूर्व विधायक ठाकुर राणा रत्नाकर ने कहा कि कटैया के वीर सपूतों ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी अहिसा का पुजारी एवं शांतिदूत बताया। वहीं कांग्रेस पर तंज कसा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने गांधी के आदर्शों को दरकिनार कर दिया। कहा बापू और सरदार पटेल सदैव प्रासंगिक रहेंगे। उनके सिद्धांतों चलकर पीएम मोदी देश को एकसूत्र में बांधने का प्रयास कर रहे हैं। बापू के सपनों का भारत बनाने के लिए स्वच्छता अभियान पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्लास्टिक का प्रयोग रोकने, शराब सहित अन्य नशापान से दूर रहने पर जोर दिया जा रहा है ताकि भारत अपनी गौरवमयी अस्मिता को पुन: हासिल कर सके। इस पद यात्रा के दौरान स्वचछता अभियान भी चलाया गया वहीं पौधारोपण भी किया गया। बताया गया कि गांधी संकल्प यात्रा के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जा रहा है। वहीं लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के साथ स्वचछता के प्रति भी दायित्व का बोध कराया जा रहा है।

मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी विनय कुमार सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राधाकांत गुप्ता, नीतेश भारद्वाज, नंदकिशोर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार राजू, मुखिया सह भाजपा नेत्री प्रतिमा देवी, मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह, अमरेश दुबे, सुनील सिंह राणा, आमोद सिंह, राज किशोर पासवान, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गगनदेव कुशवाहा, शिवचंद्र राय, लक्ष्मण साह, मनोज सिंह कुशवाहा, कृष्णचंद्र सिंह, राजकिशोर पासवान, रौशन सिंह, रौशन सिंह बिट्टू, सोनू कुमार सिंह, राजीव कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.