कांवर यात्रा को लेकर प्रशासन सक्रिय
तरियानी थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता से निकलनेवाली कांवर यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी दिखा रही है।
शिवहर। तरियानी थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता से निकलनेवाली कांवर यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी दिखा रही है। इसके मद्देनजर कांवर यात्रा पथ के विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीडीओ राकेश कुमार ¨सह, सीओ राम कुमार पासवान, तरियानी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गोरख राम, हिरम्मा थानाध्यक्ष राकेश कुमार, तरियानी छपरा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चन्द्रप्रकाश मिश्र सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी अरसद अजीज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के संयुक्त आदेश के तहत चिन्हित जगहों का जायजा लिया। तथा अरेराज जानेवाले कांवरियों से मिलकर आवश्यक जानकारी ली। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। बता दें विगत वर्षों की भांति इस बार भी कांवरिए बागमती का पवित्र जल लेकर पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ का जलाभिषेक करेंगे।