Move to Jagran APP

मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

शिवहर। जिले के पुरनहिया प्रखंड के दोस्तियां उत्तरी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी सुनैना देवी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 03:30 PM (IST)
मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

शिवहर। जिले के पुरनहिया प्रखंड के दोस्तियां उत्तरी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी सुनैना देवी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी के निर्देश पर पुरनहिया सीओ जफरूल होदा ने पुरनहिया थाने में मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बगैर प्रशासनिक स्वीकृति जुलूस निकालने का आरोप लगाया गया है। पुरनहिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बताते चलें कि, मुखिया प्रत्याशी सुनैना देवी ने गुरुवार को पुरनहिया प्रखंड कार्यालय में नामांकन किया। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही। नामांकन के पूर्व मुखिया प्रत्याशी द्वारा रैली निकाली गई थी। वहीं समर्थक नारेबाजी भी कर रहे थे। पुरनहिया से गुजर रहे एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी की नजर मुखिया प्रत्याशी की रैली और भीड़ पर पड़ी। इसके बाद एसडीओ ने सीओ को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। बताते चलें कि, पंचायत चुनाव के दौरान जिले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का यह दूसरा मामला है। इसके पहले डुमरी कटसरी प्रखंड की श्यामपुर पंचायत की निवर्तमान मुखिया सुधा सिंह व उनके सैकड़ों समर्थकों के खिलाफ 13 सितंबर को श्यामपुर भटहां थाने में आदर्श आचार संहिता उल्ल्घन का मामला दर्ज कराया गया था। निवर्तमान मुखिया व उनके 16 समर्थकों को नामजद किया गया था। साथ ही सैकड़ों अज्ञात को भी आरोपित किया गया था। दर्ज प्राथमिकी में बगैर प्रशासनिक स्वीकृति सैकड़ों लोगों की रैली निकालने, दर्जनों वाहनों के साथ रैली निकाल नारेबाजी का आरोप लगाया गया था। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.