सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
छपरा। भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित सराय बख्श पुल के समीप टेंपो से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
छपरा। भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित सराय बख्श पुल के समीप टेंपो से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह युवक सब्जी खरीदकर टेंपो से घर जा रहा था। तभी सराय बख्श पुल के समीप टेंपू से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।