विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में उर्स मेला देखकर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, स्कूल के पास मिला शव

By Rajeev RanjanEdited By: Nishant Bharti
Published: Tue, 29 Sep 2026 11:06 AM (IST)

सारण के नगरा थाना क्षेत्र में कटेसर गांव के पास एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला, जिससे सनसनी फैल ...और पढ़ें

24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. नगरा के कटेसर गांव में युवक का शव मिला।

  2. जावेद अख्तर उर्स मेले से लौट रहा था।

  3. पुलिस ने एक दोस्त को हिरासत में लिया, जांच जारी।

संवाद सूत्र, नगरा (सारण)। नगरा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप सोमवार की देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

मृत युवक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा गांव निवासी बाबूजान अंसारी के 24 वर्षीय पुत्र जावेद अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

मोबाइल, पर्स और पानी की बोतल बरामद

पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे स्कूल के पास युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल, पर्स और पानी की बोतल बरामद की। इसके बाद युवक को नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि युवक की मौत के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि जावेद कटेसर उर्स मेले में आया था। वहां वह अपने साथियों के साथ झूला पर चढ़ा था। इसके बाद घर लौटने के दौरान उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हुई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बताया गया कि जावेद के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी बहन ससुराल से आकर उसके साथ रहती थी और घर की देखभाल के साथ उसके खाने-पीने की व्यवस्था करती थी।

यह भी पढ़ें- सारण में 5 ऑर्केस्ट्रा पर पुलिस का छापा: पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड की 10 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू