विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण के दुबौवलिया चवर में 20 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी 

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:53 AM (IST)

सारण के जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबौवलिया-मखनपुरा चवर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी गला ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटी भीड़। फोटो जागरण

घटना स्थल पर जुटी भीड़। फोटो जागरण

HighLights

  1. जलालपुर के दुबौवलिया चवर में मिला युवक का शव।

  2. गला रेतकर हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच।

  3. ग्रामीणों ने चवर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

संवाद सूत्र, जलालपुर (सारण)। जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबौवलिया-मखनपुरा चवर में रविवार की सुबह करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने चवर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस शव की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पहले भी हो चुकी है घटना

बताया जाता है कि पिछले वर्ष मार्च में भी इसी चवर में दो लोगों की हत्या कर शव फेंके गए थे। लगातार शव मिलने की घटनाओं को देखते हुए डीआइजी निलेश कुमार ने यहां थाना चौकी स्थापित करने की पहल की थी। चौकी निर्माण की बात कही गई थी, लेकिन अब तक यहां थाना चौकी स्थापित नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि चवर क्षेत्र में पुलिस की नियमित निगरानी नहीं होने से आपराधिक घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ ही हत्या की आशंका की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- आधी रात में थानेदार को लगाया कॉल, पुलिस को साथ लेकर की छापामारी; बिहार में फर्जी IPS का कैसे हुआ भंडाफोड़