दहेज में बाइक नहीं देने पर महिला और बच्चे को घर से निकाला
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
छपरा बनियापुर। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर महिला और बच्चे को घर निकाल दिया। इस घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज कराकर पति समेत चार को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता असगरी खातून ने बताया है कि विवाह में दहेज के एक लाख के सामान व एक लाख बीस हजार नकद मायके वालों ने दिया था। दो वर्षो के बाद पुन: दहेज में बाइक के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इसके लिए हमे प्रताड़ित किया गया। केरोसिन छिड़ककर जान मारने की कोशिश की गई। इसके बाद घर से ससुराल वालों ने निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने पति राजा भट उर्फ इमाम अली ,हसबुन बीबी, गुलाम रसूल पुतुल खातून को नामजद किया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।