विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनता का सेवक बनकर ही रहूंगा : चोकर बाबा

By Edited By:
Published: Mon, 09 Nov 2015 07:27 PM (IST)

सारण। रेगिस्तान में ओएसीस की तरह अमनौर विधानसभा में जीत का परचम लहराकर शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाब

News Article Hero Image

सारण। रेगिस्तान में ओएसीस की तरह अमनौर विधानसभा में जीत का परचम लहराकर शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने जिले में कमल खिलाकर राजग की दुखती रग पर चंदन लेप लगाने का काम किया है। अमनौर के भाजपा समर्थकों को इस जीत से भारी सुकून मिला है। यह बात विधायक समर्थकों द्वारा कही जा रही है। पूरे क्षेत्र में जीत की दिवाली मनायी जा रही है। उत्साही कार्यकर्ता एवं समर्थक लगातार दूसरे दिन भी अबीर गुलाल उड़ाते रहे। मिठाइयां एक दूसरे का खिलाते रहे। स्वयं विजयी प्रत्याशी चोकर बाबा ने मिठाइयां बांटी। दलित बच्चों को भोजन कराया। पूरे दिन उनके दरवाजे पर समर्थकों का तांता लगा रहा। समर्थक फूल माला से स्वागत करते रहे। चोकर बाबा ने इस अवसर पर कहा कि यह जीत जनता की जीत है। मैं तो सेवक हूं सेवक ही रहूंगा।