अर्घ्य देने को तालाबों में भरा जा रहा पानी
आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान शुरू होते ही घाट सफाई और सूखे सरोवरों में पानी भरने का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है।
सारण : आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान शुरू होते ही घाट सफाई और सूखे सरोवरों में पानी भरने का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस वर्ष सुखाड़ के कारण क्षेत्र के लगभग सभी सरोवर सुख चुके हैं। सांसद जनार्दन ¨सह सिग्रीवाल द्वारा निर्मित पयहारी धाम सम्होता के छठ घाट में पिघले चार दिनों से पानी भरा जा रहा है।
ग्रामीण जलमीनार से पाईप को जोड़ तालाब भर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सन् 2008 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस जलमीनार का उद्घाटन किया था। पाईप लाईन की गड़बड़ी से घरों में पानी नहीं पहुंचा। फिर भी हम खुश हैं कि जलमीनार के शुद्ध जल से सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करेंगे। नवादा पंचायत के छठ घाट में मुखिया अशोक कुमार ¨सह द्वारा पानी भरवाया जा रहा है। सांसद और विधायक द्वारा अनुशंसित घाटों का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। श्रीराम द्वारा स्थापित एवं पूजित श्री नीलकंठेश्वर महादेव के शिव बावली में भारी भीड़ जुटती है। घाट तक जाने वाली सड़क पर कीचड़ का पानी बह रहा था। प्रमुख अखिलेश्वर पासवान ने इस सड़क पर सो¨लग करा दिया है। अब छठ व्रतियों को घाट पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। कोपा छठ घाट जाने वाली सड़क पर स्लैब का पानी बह रहा था। वार्ड सदस्य राजन खां ने रविवार को इसे ठीक करने का बीड़ा उठाया और काम शुरू कर दिया। रेवाड़ी पंचायत के छठ घाटों में पानी और उनके सौंदर्यीकरण में मुखिया संघ संरक्षक सत्येंद्र कुमार ¨सह व्यस्त दिखे।