शिक्षक दिवस पर पटना में सम्मानित होंगे विनय कुमार दुबे
सारण। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय औली के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय कुमार दुबे को शैक्षणिक क्ष्
सारण। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय औली के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय कुमार दुबे को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार सरकार की ओर से राजकीय सम्मान दिया जायेगा। यह पुरस्कार शिक्षक दिवस यानी पांच सितंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों दिया जायेगा। प्रभारी प्राचार्य श्री दुबे की शिक्षा बीए, बीटी की है। वे दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के मूल निवासी हैं। शिक्षा के लिए सदा समर्पित श्री दुबे की सराहनीय कार्य की चर्चा हमेशा होती रही है। स्कूल में शैक्षणिक कार्य के साथ अनुशासन की प्राथमिकता देखी जाती है। वर्ष 2012 में शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षण पुरस्कार जिला स्तर पर मिल चुका है। 2013 में राज्य स्तर पर सारण जिला का एक मात्र उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार, वर्ष 2015 में सारण जिला में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय शिक्षा समिति पुरस्कार मिल चुका है। वन विभाग द्वारा वर्ष 2014 में वृक्षारोपण के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया था। 13 दिसंबर 99 में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नियुक्त शिक्षक हैं। प्रभारी प्राचार्य के रूप में 1 फरवरी 07 से अबतक कार्यरत हैं। व्यक्तिगत कर्मठता एवं सही निर्णय के फलस्वरूप जिला में स्कूल का नाम रोशन हुआ है। स्कूल का नाम रोशन करने में गांव के लोगों का भी सराहनीय प्रयास है।