Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से सफल होगा बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान : अरविद

छपरा विधानसभा स्तरीय जदयू कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:19 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से सफल होगा बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान : अरविद
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से सफल होगा बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान : अरविद

फोटो- 15 सीपीआर 20

loksabha election banner

- एकता भवन में छपरा विधानसभा स्तरीय जदयू कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर

जागरण संवाददाता, छपरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। आमजन को जागरूक करें। इसके साथ ही सभी जदयू कार्यकर्ता अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। शहर के एकता भवन में आयोजित जदयू बूथ अध्यक्ष एवं सचिवों के प्रशिक्षण शिविर में जिला संगठन प्रभारी अरविद कुमार राय ने ये बातें कहीं।

छपरा विधानसभा स्तरीय शिविर में उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य विकास योजनाओं से जन-जन को जोड़ने का है। जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सभी बूथों पर अपनी मजबूत भागीदारी निभाते हुए एक-एक मतदाता को सरकार की नीतियों से अवगत करना है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा अवश्य लगाने की अपील की। विस प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास का मॉडल ऐसा मॉडल दिया है, जिसे पूरा देश अपना रहा है। संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भी विचार रखे। विधानसभा प्रभारी विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राज्य परिषद सदस्य बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, अतिपिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो, महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह, मुरारी सिंह, अशरफ खान, जयप्रकाश यादव, काजीम रजा रिजवी, डॉ कलिद्र राम, विशाल सिंह राठौर, जयप्रकाश महतो, वाल्मिकी पाठक, ईश्वर राम, गणेश सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, हरेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, पवन सिंह, शकील हैदर आदि ने संबोधित किया।

मुख्यमंत्री की नीतियों व उपलब्धियों से अवगत कराएं जदयू कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, नगरा : खैरा बा•ार में प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथों से जुड़े मतदाताओं को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएं। जिला संगठन प्रभारी अरविद कुमार राय, मढौरा विस प्रभारी मुरारी सिंह, लालबाबू कुशवाहा, पूर्व विधायक मंटू सिंह, राज्य परिषद सदस्य बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल एवं वीरेंद्र कुमार ओझा, महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह आदि ने विचार रखे। शिविर में डॉ कलिद्र राम, पशुपतिनाथ पटेल, सुरेश कुमार सिंह, महिला सुधार वाहिनी जिलाध्यक्ष कुसुम रानी, भोला सिंह, रेणु सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह, संयोजक सह पूर्व मुखिया अनिल सिंह, नगरा अध्यक्ष शहाबुद्दीन मंसूरी, शंभु मांझी, ओमप्रकाश शर्मा आदि ने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.