छपरा में अनियंत्रित होकर पोखर में जा गिरा ट्रैक्टर, 72 घंटे बाद मिला ड्राइवर का शव Saran News
छपरा के डेरनी थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पोखर में पलट गया। हादसे के 72 घंटे बाद चालक का शव उतराते हुए मिला।
पटना, जेएनएन। डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर-मानुपुर ग्रामीण सड़क के किनारे डोमाचक चंवर में एक ट्रैक्टर पानी भरे पोखर में पलट गया। घटना में चालक की मौत हो हो गई। जिसका शव 36 घंटे बाद मिला बरामद किया गया। मृत ट्रैक्टर चालक की पहचान थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव के स्व राजेंद्र सिंह का पुत्र भूषण सिंह के रूप में हुई है। भूषण सिंह का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार भूषण भगवानपुर निवासी सुरेंद्र सिह का ट्रैक्टर लेकर समान ढ़ुलाई कर मंगलवार की देर शाम लौट रहा था। इसी दौरान डोमाचक चंवर में नियंत्रण खोने के कारण ट्रैक्टर पोखर में पलट गया। दूसरे दिन ट्रैक्टर को पानी से बाहर निकाल लिया गया मगर चालक का कही पता नही चल सका। दूसरे दिन चालक का शव पोखर मे तैरते देख लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद सूचना मृत चालक परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। पत्नी अनु देवी, बेटा रोहित व बेटी अनुष्का का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। भूषण अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाला अकेला सदस्य था। जिसके कंधो पर परिवार की जिम्मेदारी थी। भूषण सिंह पहले गुजरात मे चालक का काम करके परिवार को चलाता था। अब उसके जाने के बाद परिवार पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है।