विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav: CM बनने की बात पर जोर से हंस पड़े तेजस्वी, समाधान यात्रा में नीतीश के साथ मिलाया कदम से कदम

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Mon, 09 Jan 2023 02:23 PM (IST)

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को नीतीश कुमार के साथ समाधान यात्रा में कदम से कदम मिलाते नजर आए। ...और पढ़ें

CM बनने की बात पर जोर से हंस पड़े तेजस्वी, समाधान यात्रा में नीतीश के साथ मिलाया कदम से कदम
CM बनने की बात पर जोर से हंस पड़े तेजस्वी, समाधान यात्रा में नीतीश के साथ मिलाया कदम से कदम

सारण, जागरण डिजिटल डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को समाधान यात्रा के दौरान सारण पहुंचे। यहां जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मीडिया से रूबरू हुए। तेजस्वी यादव से जब खरमास के बाद बिहार की राजनीतिक परिस्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मंत्री वियज चौधरी के साथ जोर से हंसने लगे। दरअसल मीडिया ने उनसे इस साल मुख्यमंत्री बनने की संभावना को लेकर सवाल पूछ लिया। इसपर तेजस्वी हंस पड़े और कहा कि आप सब को यह जानकारी कहां से मिलती है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि राजद, जदयू समेत महागठबंधन के सभी दलों का एक ही लक्ष्य है कि 2024 में सांप्रदायिक शक्तियां हैं, उनसे मुकाबला करना है। हमलोग समाजवादी लोग है। सभी समाजवादी विचारधारा की पार्टियां एकजुट हुई है। क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की बात चल रही थी। हम सभी भाजपा की साजिश से अवगत हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी और लालू जी ने मिलकर महागठबंधन बनाया था। 

पटना से तेजस्वी यादव के साथ सारण पहुंचे सीएम

बता दें कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार समाधान यात्रा (आशा ,विश्वास एवं निदान) के तहत उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सोमवार को पटना से सड़क मार्ग होते हुए सुबह के करीब 11: 20 बजे सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के सज्जनपुर मटिहानी पंचायत के भैरोपुर गांव पहुंचें। भैरोपुर में मुख्यमंत्री ने उद्योग उद्योग विभाग द्वारा संचालित रागनी शू सेंटर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संचालक से जानकारी भी ली। वहां से वे सीधे पैदल ही भैरोपुर गांव में सतत जीविकोपार्जन योजना के दौरान बांस डलिया का काम करने वाली जीविका दीदियों से मिलने के लिए चल दिए।

मुख्यमंत्री ने पुराने साथी से पूछा हाल-चाल 

इस दौरान रास्ते में सीएम को अपने पुराने साथी विजय कुमार सिंह दिखे तो उन्होंने रुक कर हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उनका परिचय भी करवाया। विजय कुमार सिंह समता पार्टी के समय से ही नीतीश कुमार के नजदीक हैं। नीतीश कुमार ने उनसे पूछा ठीक-ठाक काम चल रहा है।

सीएम नीतीश ने की जीविका दीदी की तारीफ 

जीविका दीदी से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि देखिए कितना उत्साह है। जीविका के महिलाओं का कितना विकास हुआ है। एक छोटी बच्ची का शादी करवाया जा रहा था। जागरूकता के कारण उसने परिवार से बगावत कर शादी रोकवा दिया। उन्होंने कहा कि चार डिग्री में मे कितना जोश व उत्साह होता है‌। मुख्यमंत्री जीविका दीदी ने उद्योग धंधा लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण की जमीनी हकीकत जानने आए हैं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के स्वागत की जबरदस्त व्यवस्था की गई थी। शराबबंदी एवं बाल विवाह के विरोध में लड़कियां पोस्टर लेकर वहां मौजूद थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।