शिक्षकों ने सरकार के विरोध में की जमकर नारेबाजी
- शिक्षकों ने स्कूल में पठन- पाठन बाधित कर दिया धरना जागरण संवाददाता छपरा शहर के श्रीनंदन पथ के पास
जागरण संवाददाता, छपरा : शहर के श्रीनंदन पथ के पास शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में चल रहे शिक्षकों के धरने के छठे दिन शनिवार को भी नियोजित शिक्षकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहा। शिक्षक के हड़ताल से विद्यालय में पठन - पाठन पूरी तरह से ठप हो गया है। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार शिक्षक पर कितना भी दमनकारी नीति अपनाएं, जब तक उन्हें वेतनमान नहीं मिल जाता है उनका हड़ताल जारी रहेगा। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन रविद्र कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर कमेश्वर यादव दिनेश कुमार सिंह; सुरेंद्र सिंह, अरविद राय, संतोष सुधाकर,, संजीदा खातुन, नीलू कुमारी, रूपम कुमारी, सुनीता कुमारी, ममता कुमारी, संजय कुमार यादव, रामाशंकर यादव, संतोष कुमार सिंह,कुमारी श्वेता, अजीत कुमार पांडे, विजय कुमार सिंह, विनोद राय, मनीष कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, सरोज कौशल ,विक्रांत प्रियदर्शी, मुन्ना कुमार गुप्ता सुनील तिवारी, दिलीप गुप्ता, हरि बाबा, अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुमन सिंह, मनोज ओझा, मुनि मनोज, उपेंद्र राय, निर्मल सिंह, जितेंद्र चौधरी, विनय कुमार सिंह, रोहित शिखा, ;फौजिया नाहिद; गुड़िया, आशा कुमारी, पूनम मिश्र , नीलम, निकहत परवीन, कुमारी संगीत , नादरा बनो, प्रियंका दयाल आदि मौजूद थी।