विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छपरा में 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग करने वाले शिक्षक की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

By Amritesh KumarEdited By: Nishant Bharti
Published: Wed, 22 Jul 2026 09:22 AM (IST)

छपरा में एक निजी स्कूल के गणित शिक्षक पर सातवीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप लगा है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने शिक्षक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

HighLights

  1. गणित शिक्षक पर छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप।

  2. अभिभावकों ने शिक्षक को पीटकर पुलिस को सौंपा।

  3. पुलिस कर रही है डिजिटल साक्ष्यों की गहन पड़ताल।

जागरण संवाददाता, छपरा। शहर के एक निजी विद्यालय के गणित शिक्षक पर सातवीं कक्षा की छात्रा से कथित रूप से अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगने के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। 

आरोपित शिक्षक को स्कूल के पास ही छात्रा के अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई करने के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान विद्यालय के आसपास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अभिभावकों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पीड़ित छात्रा के अभिभावकों ने भगवान बाजार थाना में लिखित आवेदन देकर शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शिक्षक छात्रा के मोबाइल फोन पर लगातार आपत्तिजनक एवं अश्लील संदेश भेज रहा था। परिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अन्य छात्राओं से जुड़े आरोपों की भी जांच

पुलिस जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपित शिक्षक इसुआपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग तथा साहेबगंज में किराये के दो कमरों में रहता था। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई है कि वहां भी छात्राओं के साथ यौन शोषण जैसी घटनाएं हुई हो सकती हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

डिजिटल साक्ष्यों की होगी पड़ताल

भगवान बाजार थानाध्यक्ष रणधी कुमार ने बताया कि आरोपित शिक्षक से पूछताछ जारी है। छात्रा के मोबाइल फोन, कथित चैटिंग के स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

WhatsApp Image 2026-07-22 at 9.07.40 AM

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, घटना के बाद अभिभावकों में विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें- नाव जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला जवान घायल; छपरा में हत्या कांड की जांच के दौरान मचा हंगामा



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।