विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लघु जल संसाधन विभाग के छपरा कार्यालय में SVU की रेड, इंजीनियर राजेंद्र कुमार रहे गैरहाजिर

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:36 PM (IST)

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने छपरा स्थित लघु सिंचाई अंचल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के कार्यालय पर छापा मारा।

अधीक्षण अभियंता का कार्यालय जहां हुई छापामारी। (जागरण)

अधीक्षण अभियंता का कार्यालय जहां हुई छापामारी। (जागरण)

HighLights

  1. लघु सिंचाई अंचल, छपरा के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एसवीयू का छापा।

  2. डेढ़ घंटे की जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

  3. छापेमारी के दौरान अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार कार्यालय में अनुपस्थित थे।

जागरण संवाददाता, छपरा। लघु जल संसाधन विभाग के अंतर्गत लघु सिंचाई अंचल, छपरा के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजेंद्र कुमार के कार्यालय में शुक्रवार को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने छापामारी की।

टीम सुबह करीब नौ बजे कार्यालय पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। कार्रवाई को लेकर कार्यालय परिसर में पूरे समय हलचल बनी रही।

स्थानीय सूत्रों और विभागीय कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष निगरानी इकाई की टीम ने कार्यालय में उपलब्ध कागजात और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

हालांकि, छापामारी के दौरान टीम को कोई आपत्तिजनक सामग्री या महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। कार्रवाई समाप्त होने के बाद टीम करीब 10:30 बजे कार्यालय से वापस लौट गई।

2 महीने पहले ही हुई है पोस्टिंग

बताया जाता है कि छापामारी के दौरान अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजेंद्र कुमार कार्यालय में मौजूद नहीं थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, उनकी पोस्टिंग करीब दो माह पूर्व ही छपरा में हुई है।

उनके पास पटना स्थित कार्यालय का भी अतिरिक्त प्रभार होने की बात बताई जा रही है। हालांकि, शुक्रवार को वह छपरा कार्यालय में क्यों मौजूद नहीं थे, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कार्यालय में जांच की। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम के अधिकारियों ने स्थानीय कर्मियों अथवा मीडिया को छापामारी के कारण और जांच से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी।

इस कारण कार्रवाई को लेकर विभागीय स्तर पर भी स्पष्टता नहीं हो सकी। छापामारी की सूचना फैलने के बाद लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में दिनभर इसकी चर्चा होती रही।

यह भी पढ़ें- छपरा के होटल में सुबह-सुबह पुलिस की रेड, देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी; कई जोड़े पकड़े जाने की चर्चा