भक्तिमय माहौल में सुंदर कांड का संगीतमय पाठ संपन्न
सारण। प्रखंड के तरैया-मसरख मुख्य सड़क के किनारे स्थित रामबाग संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार
सारण। प्रखंड के तरैया-मसरख मुख्य सड़क के किनारे स्थित रामबाग संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को सुंदर कांड का सस्वर व संगीतमय पाठ प्रारम्भ हुआ। आचार्य कमलाकांत शास्त्री व मुन्ना बाबा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा प्रारम्भ हुई। वहीं हनुमान जी को 21 किलो का बना लड्डू का भोग लगाया गया। आयोजनकर्ता देवकुमार ¨सह ने बताया कि सुंदर कांड के सस्वर व संगीतमय पाठ व पूजा आर्चना के साथ मंदिर का रुके हुए कार्य भी आज से प्रारम्भ हुआ। विधिवत पूजा पाठ के बाद सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक जनक ¨सह, जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप समेत दर्जनों गणमान्य लोग सुंदर कांड पाठ में शरीक हुए। सुंदर कांड पाठ के समापन के बाद कलाकारों द्वारा सकीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक जनक ¨सह, संजय ¨सह, देवकुमार ¨सह, भृगुनाथ ¨सह, बृजकिशोर ¨सह, चुन्नू ¨सह, रामा ¨सह, राकेश कुमार ¨सह, भीम ¨सह समेत दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने एक साथ सुंदर कांड संगीतमय सस्वर पाठ किया।