विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूमि विवाद में हुई महेंद्र की हत्या

By JagranEdited By:
Published: Tue, 11 Jun 2019 05:07 PM (IST)

सहला गांव में 10 जून की शाम चाकू फरसा से मारकर की गई महेंद्र राय की हत्या भूमि विवाद को ...और पढ़ें

भूमि विवाद में हुई महेंद्र की हत्या
भूमि विवाद में हुई महेंद्र की हत्या

संसू गड़खा : सहला गांव में 10 जून की शाम चाकू, फरसा से मारकर की गई महेंद्र राय की हत्या भूमि विवाद को लेकर की गई। यह आरोप महेंद्र की पत्नी मुन्नी देवी ने गड़खा थाने में दर्ज प्राथमिकी में लगाया है। इसमें छह लोगों को नामजद किया गया है।

प्राथमिकी में कहा है कि महेंद्र राय सोमवार की शाम आम के बगीचे के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगीचे के पास ही गांव के रवींद्र राय, सुगंध राय, रोहित राय, प्रमिला कुंवर, कुसुम देवी व रघुनाथ राय की पत्नी उन्हें रोक गालीगलौज करने लगे। जब महेंद्र ने विरोध किया तो चाकू, फरसा एव गड़ासे से उनलोगों ने हमला कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपित भाग गए। इसके बाद महेंद्र को ग्रामीणों ने पीएचसी में भर्ती कराया। नाजुक स्थिति देखते हुए वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन छपरा पहुंचे से पहले ही उनकी मौत हो गई। गड़खा थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रमिला कुंवर को गिरफ्तार कर लिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।