भगवान श्रीकृष्ण का मना जन्मोत्सव
सारण। श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद भगवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का
सारण। श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद भगवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर झांकी निकाली गयी। इस अवसर पर भागवत कथा वाचक गोविंदजी महाराज ने ेउपस्थित भक्तों को श्रीकृष्ण की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के तीन स्वरूप है। जिसमें पहला दिव्य ब्रह्म रूप है। उन्हीं के सत अंश अक्षर ब्रह्म है। इनके अंश भगवान विष्णु हैं। उन्होंने कहा कि एक स्वरूप में तीन शक्तियां उनमें विराजमान है। उन्होंने वृंदावन में लीला दिखाते हुए परम धाम की ब्रह्म आत्माओं को सुख-दुख का खेल दिखाया और अनेकों आसुरी शक्तियो का नाश किया। उन्होंने कहा कि धरती पर जब-जब आसुरी शक्तियो का प्रभाव बढ़ता है तब-तब भगवान धरती पर अवतार लेते हैं। भागवत कथा सुनने के लिए काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। दोपहर में चिकित्सा शिविर में आसन, प्राणायाम आदि की जानकारी लोगों को दी गयी।