उभरते भारत में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : सुखाड़िया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को रामकृष्ण मिशन में संगोष्ठी का आयोजन किया। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित एसंगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जागरण संवाददाता, छपरा :
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को रामकृष्ण मिशन में संगोष्ठी का आयोजन किया। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित एसंगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उभरता भारत नई आशाएं विषयक संगोष्ठी में विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (पूर्व मध्य क्षेत्र) चेतस भाई सुखाड़िया ने कहा कि उभरते भार में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज भारत यहां के युवाओं के बल पर दुनिया में नाम रोशन कर रहा है। आर्थिक मोर्चा पर वह तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन -चार साल में देश नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। इसमें समाज के सभी वर्गो का बड़ा योगदान है। उभरते भारत के विकास के लिए समाज के सभी वर्ग का सहयोग जरूरी है। आज से नहीं, प्राचीन काल से भारत साहित्यिक सांस्कृतिक रूप से विकसित था। लेकिन वर्तमान समय में केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया से तेज विकास हो रहा है। विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अनिल कुमार दुबे ने कहा कि हमारा भारत जिस प्रकार भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है जल्द ही वह आर्थिक, सामजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव अतिदेवानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के युवा भारत के सपने को युवा ही पूरा कर सकते है। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद् के विश्वविद्यालय प्रमुख आकाश कुमार, विश्वविद्यालय संयोजक रितेश रंजन, विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीकांत सिंह, विभाग संयोजक रवि पांडेय, जिला संयोजक वंशीधर कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अपराजिता सिंह, अंकित कुमार सिंह, नगर मंत्री अपूर्व भारद्वाज, नगर सह मंत्री प्रकाश राज, रश्मि सिंह, जिला छात्रा प्रमुख प्रियंका सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अम्बुज कुमार उर्फ भोलू, कार्यालय मंत्री अमित कुमार, कुमार सौरभ, अंबिका सिंह,शिवांगी शर्मा, राजा बाबू आदि मौजूद थे।