मढ़ौरा में 1753 किसानों के बीच बीज का किया वितरण
प्रखंड स्थित ई किसान भवन में आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत 1753 किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया।
छपरा मढ़ौरा। प्रखंड स्थित ई किसान भवन में आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत 1753 किसानों के बीच निशुल्क सरसों, मक्का व तोरिया के बीज वितरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिकिशोर सिंह ने बताया कि आकस्मिक फसल योजना अंतर्गत कुल 1753 किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया है। इसमें 855 किसानों को 1714 किग्रा तोरिया बीज, 485 किसानों को 35 क्विटल मक्का तथा 413 किसानों के बीच मिनी किट दवा एवं सरसों के बीज 813 किग्रा का वितरण किया गया है। इसके लिए किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। किसानों के मोबाइल पर आए ओटीपी को बताने पर बीज दिए गए।
मौके पर एटीएम अजय कुमार, कृषि समन्वयक रामनाथ प्रसाद, किसान सलाहकार तनुजा कुमारी, विजय कुमार, अखिलेश कुमार व संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।