Move to Jagran APP

मुखिया संघ ने लिया नहरों की हालत का जायजा

प्रखंड मुखिया संघ ने प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह के नेतृत्व में शुक्रवार को रामनगर नहर एवं बांध का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 10:58 PM (IST)
मुखिया संघ ने लिया नहरों की हालत का जायजा

जलालपुर: प्रखंड मुखिया संघ ने प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह के नेतृत्व में शुक्रवार को रामनगर नहर एवं बांध का निरीक्षण किया। दो साल पहले आई बाढ़ में नहर का कुछ भाग पानी में बह गया था तथा नहर से सटा हुआ बांध कई जगहों पर ध्वस्त हो चुका है। सुखाड़ की मार झेल रहे लोगों को सूखा नहर मुंह चिढ़ा रहा है। मुखिया संघ अध्यक्ष ने गंडक परियोजना के अभियंता से फोन कर नहर में अविलंब पानी छोड़ने की मांग की । अभियंता ने बताया कि यूपी का मुख्य कैनाल क्षतिग्रस्त हो गया है। उसे ठीक किया जा रहा है। मुख्य कैनाल के ठीक होते ही बिहार के नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। अभियंता ने बताया कि इसके लिए डीएम भी फोन किए थे। इस मौके पर मुखिया रमन कुमार ¨सह, पम्मी लक्ष्मण कुमार मांझी, बालाजी, अशोक साह, अमित कुमार ¨सह, उमाशंकर भगत, दिनेश पंडित, शैलेश कुमार ¨सह, श्रीराम राय आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.