विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व विधायक मंटू की पत्नी बनी परसा की प्रमुख

By Edited By:
Published: Fri, 08 Jul 2016 07:18 PM (IST)

सारण। परसा में प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच

News Article Hero Image

सारण। परसा में प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू की पत्‍‌नी सविता देवी तीसरी बार प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। जबकि सोनी देवी को उप प्रमुख का ताज मिला। सदर एसडीओ सुनील कुमार की बस्ती में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के बाद उन्होने प्रमाण पत्र दिया। बताया जाता है कि परसा में 19 बीडीसी सदस्य हैं। जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रमुख पद के लिए सविता देवी व रेखा देवी ने नामांकन किया। मतदान के बाद सविता देवी को 12 व रेखा देवी को सात मत प्राप्त हुए। सविता देवी लगातार तीसरी बार प्रखंड प्रमुख चुनी गयी। वहीं उप प्रमुख पद के लिए चार नामांकन दाखिल किया गया। जिसमें सोनी देवी को दस, पूर्व उप प्रमुख उमेश राय को चार, सत्येन्द्र कुमार को दो तथा माड़र पंचायत के पूर्व मुखिया राजेन्द्र राय की पुत्रवधू सुनीता प्रकाश को तीन मत प्राप्त हुए। अधिक मत पाने पर सोनी देवी को उप प्रमुख पद पर विजयी घोषित किया गया। सदर एसडीओ सुनील कुमार द्वारा सभी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। जबकि प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने उप प्रमुख को शपथ दिलाई। जीत के बाद प्रखंड प्रमुख ने कहा कि यह जीत परसा की जनता की जीत है। न्याय के साथ परसा का विकास होगा। उन्होने जीत के लिए परसा वासी को बधाई दी। पूर्व विधायक छोटेलाल राय ने सविता देवी की जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह जीत परसा की जनता की न्याय की जीत है। बताते चलें कि चुनाव को लेकर पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील था। दो खेमों के कारण काफी तनाव था जिसके कारण सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गये थे। सुरक्षा व्यवस्था का कमान सोनपुर डीएसपी मो. अली अंसारी ने संभाल रखी थी। उनकी मदद के लिए परसा, मकेर, दरियापुर, डेरनी, दिघवारा, नयागांव व भेल्दी थानाध्यक्ष पुलिस बल एवं एसएसबी व एसटीएफ के साथ मौजूद थे। परसा हाई स्कूल के समीप वाहन चेकिंग भी लगाया गया था।