विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण की प्रगति सिंह बनीं बिहार महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, भुवनेश्वर टूर्नामेंट में संभालेंगी कमान

Published: Mon, 02 Feb 2026 07:57 PM (IST)

सारण जिले के सोनपुर क्षेत्र की प्रगति सिंह को बिहार स्टेट वूमेन्स क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। ...और पढ़ें

बिहार महिला क्रिकेट टीम की कप्तान प्रगति सिंह। (फोटो- इंटरनेट)

बिहार महिला क्रिकेट टीम की कप्तान प्रगति सिंह। (फोटो- इंटरनेट)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। सोनपुर क्षेत्र के लिए यह गौरव और खुशी का अवसर है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आगे बढ़कर अंतरराज्यीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुकीं प्रगति सिंह को बिहार स्टेट वूमेन्स क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है।

वह आगामी टूर्नामेंट में भुवनेश्वर में बिहार टीम का नेतृत्व करेंगी। यह जिम्मेदारी मिलने से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सारण जिले में खुशी की लहर है।

पहाड़ी चक निवासी ललन सिंह की पुत्री प्रगति सिंह पिछले पांच वर्षों से सारण जिला क्रिकेट संगठन से जुड़ी हुई हैं। निरंतर शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद आलराउंडर के रूप में स्थापित किया है। बाएं हाथ की सधी हुई बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी उनकी प्रमुख ताकत रही है।

सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिस्थितियों के बावजूद नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के सहारे प्रगति ने यह मुकाम हासिल किया।

वह पहले भी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, लेकिन कप्तानी का अवसर उन्हें पहली बार मिला है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि उनका शांत स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और खेल की गहरी समझ टीम को मजबूती प्रदान करेगी।

प्रगति की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है। अब जिले और राज्य को उनसे बिहार महिला टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद है।