विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election: पढ़े-लिखे वोटरों की बड़ी लापरवाही, सारण शिक्षक चुनाव में 373 वोट अवैध घोषित

By Amritesh KumarEdited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 27 Oct 2026 04:38 PM (IST)

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान 373 मत अवैध पाए गए, जो कुल पड़े वोटों का 3.90% है। ...और पढ़ें

पढ़े-लिखे वोटरों की बड़ी लापरवाही, सारण शिक्षक चुनाव में 373 वोट अवैध घोषित

पढ़े-लिखे वोटरों की बड़ी लापरवाही, सारण शिक्षक चुनाव में 373 वोट अवैध घोषित

HighLights

  1. सारण शिक्षक निर्वाचन में 373 मत अवैध पाए गए।

  2. कुल पड़े मतों का 3.90 प्रतिशत अवैध रहा।

  3. 1,178 मतदाताओं ने चुनाव में मतदान नहीं किया।

अमृतेश, छपरा। छपरा में गुरुजी के चुनाव का एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी चुनने के लिए मतदान तो हुआ, लेकिन 373 मत किसी प्रत्याशी के खाते में नहीं जुड़ सके। मतगणना में ये वोट अवैध पाए गए।

कुल पड़े मतों में 3.90 प्रतिशत मत अवैध रहे। यानी मतदान करने पहुंचे मतदाताओं में से कुछ की चूक उनके वोट को मान्य नहीं बना सकी। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अवैध मतों का यह आंकड़ा चर्चा का विषय है।

9,570 मतों में 373 अवैध, 9,197 वैध:

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10,748 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 9,570 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान 9,197 मत वैध पाए गए, जबकि 373 मत अवैध घोषित हुए।

इस तरह कुल पड़े मतों में 96.10 प्रतिशत वैध और 3.90 प्रतिशत अवैध रहे। अवैध मत किसी प्रत्याशी के मतों में शामिल नहीं हो सके।

वरीयता दर्ज करने में सावधानी जरूरी:

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के सामने निर्धारित तरीके से वरीयता अंकित करनी थी। इसमें नियमों का पालन करना जरूरी था।

हालांकि, सभी 373 मत अवैध होने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी पुष्टि निर्वाचन पदाधिकारी से ही हो सकती है। मतदान के दौरान मतपत्र पर वरीयता सही ढंग से दर्ज करना भी मताधिकार के इस्तेमाल का अहम हिस्सा है।

1,178 मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे:

निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10,748 मतदाताओं में से 9,570 ने वोट डाला। इस तरह 1,178 मतदाता मतदान से दूर रहे।

कुल मतदाताओं में 89.04 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 10.96 प्रतिशत मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे।

इस प्रकार चुनाव में एक ओर मतदान से दूर रहने वाले मतदाता रहे, तो दूसरी ओर मतदान के बावजूद 373 मत अवैध घोषित हो गए।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP की जीत तय, दरभंगा शिक्षक से जन सुराज आगे