विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में सौतेली मां की गोली मारकर हत्‍या; घटना का कारण तलाश रही पुलिस, आरोप‍ित फरार

Published: Sun, 21 Jun 2026 12:39 PM (IST)

सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र में एक महिला सोनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का ...और पढ़ें

सारण के इसुआपुर में मह‍िला की हत्‍या। सांकेत‍िक तस्‍वीर

सारण के इसुआपुर में मह‍िला की हत्‍या। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. इसुआपुर के अचितपुर गांव में महिला की गोली मारकर हत्या।

  2. मृतका सोनी देवी, सौतेले बेटे पर हत्या का आरोप।

  3. पारिवारिक विवाद को लेकर वारदात की आशंका, जांच जारी।

संवाद सूत्र, इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव में शनिवार की देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

मृतका की पहचान गांव निवासी अशोक गिरी की 32 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या का आरोप उसके सौतेले पुत्र पर लगाया गया है।  

घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। इसके कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सबसे ज्‍यादा पारिवारिक विवाद की बात कही जा रही है।  

शनिवार देर रात की घटना 

देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। 

ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पारिवारिक विवाद में वारदात की आशंका 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

स्वजन के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना के कारणों और अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।