रबी महोत्सव का आयोजन कल
सारण। रबी महोत्सव को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर 21 नवंबर को शिविर आयोजित किया जाएगा। जानकार
By Edited By: Published: Thu, 19 Nov 2015 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2015 07:05 PM (IST)
सारण। रबी महोत्सव को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर 21 नवंबर को शिविर आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए बीएओ सत्य नारायण राय ने बताया कि इसके लिए कोआर्डिनेटर व किसान सलाहकारों को प्रत्येक पंचायत के अधिक से अधिक किसानों को इस महोत्सव में शामिल कराने की जिम्मेवारी सौपी है। उन्होने बताया कि रवि महोत्सव के दौरान किसानों को सब्सिडी के तहत मिलने वाले गेंहू के बीजों के प्रभेद व कृषि की नवीनतम तकनीक के साथ ही फसलों को कीटनाशक से रक्षा करने व अधिक पैदावार के लिए ससमय दिए जाने वाले जैविक खादों की जानकारी दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें