'लोकसभा चुनाव से पहले टीचरों को दिलाएंगे 7वां वेतनमाह', सारण में प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद के समर्थन में सभा की, जहां उन्होंने शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का वादा किया।

प्रशांत किशोर ने आफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट। (जागरण)
HighLights
प्रशांत किशोर ने सारण में आफाक अहमद के लिए समर्थन मांगा।
जन सुराज शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का वादा करता है।
प्रशांत किशोर ने जाति-धर्म की राजनीति पर एनडीए-राजद को घेरा।
जागरण संवाददाता, छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद के नामांकन के अवसर पर शनिवार को हेमनगर स्थित एचएस सिटी गार्डन में सभा हुई।
इसमें जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर शामिल हुए। उन्होंने आफाक अहमद के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए शिक्षकों के वेतनमान सहित विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की प्राथमिकताएं बताईं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के समय उनके पास न राजनीतिक दल था और न ही संगठन।
इसके बावजूद शिक्षकों व स्नातक मतदाताओं ने आफाक अहमद का समर्थन किया। इस बार संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत जन सुराज के साथ है।
उन्होंने कहा कि आफाक अहमद को जीत मिलने पर लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज की होगी।
उन्होंने एनडीए, भाजपा और राजद पर जाति, धर्म और भय की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि इससे बिहार की स्थिति प्रभावित हुई है।
उन्होंने अपराध, भ्रष्टाचार और बाढ़ के मुद्दे पर भी सरकार और केंद्र को घेरा। सभा में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, किशोर कुमार मुन्ना, जिलाध्यक्ष आनंद मोहन सिंह सहित विभिन्न जिलों के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- खुली जीप में अनुज संग अनंत, लगे 'नीतीश-ललन जिंदाबाद' के नारे; प्रशांत किशोर की जनसुराज का शक्ति प्रदर्शन
