Move to Jagran APP

शादी के मंडप में दुल्हन जबतक समझ पाती, उसके सामने बदल गया दूल्हा, जानिए

दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दूल्हे के भाई ने अपनी होनेवाली भाभी से शादी की। दुल्हन कुछ समझ पाती तबतक उसकी आंखों के सामने दूल्हा बदल गया था।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 04:40 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 09:37 PM (IST)
शादी के मंडप में दुल्हन जबतक समझ पाती, उसके सामने बदल गया दूल्हा, जानिए
शादी के मंडप में दुल्हन जबतक समझ पाती, उसके सामने बदल गया दूल्हा, जानिए

सारण, जेएनएन। पहली पत्नी को छोड़ दूसरी से शादी रचाने के चक्कर में जहां पिता के साथ दूल्हे को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल में बंद कर दिया वहीं दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी गई। पति की दूसरी शादी की बात सुनते ही पत्नी शादी के मंडप में पुलिस के साथ पहुंची थी, जिसके बाद हंगामा मच गया। शादी के मंडप में बैठी दुल्हन कुछ समझ पाती तबतक उसका दूल्हा बदल चुका था। घटना मांझी थाना क्षेत्र के उडिय़ानपुर गांव की है।

loksabha election banner

जमशेदपुर के मानगो थानान्तर्गत  डिमना की निवासी प्रियंका ने पति धनंजय प्रसाद, ससुर सुरेश प्रसाद, सास विद्यावती देवी, भसुर दिलीप प्रसाद, जेठानी रोहणी देवी, देवर प्रदीप कुमार और संदीप कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई थी। 

जानकारी के अनुसार रविवार को धनंजय प्रसाद के लिए दूसरी दुल्हन लाने की तैयारी चल रही थी। घर में बैंड बज रहा था, महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। दूल्हा कुंअरपत का भात खा रहा था। बरात जाने के लिए लोग तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मांझी पुलिस के साथ प्रियंका आ धमकी। पुलिस को देख लोग स्तब्ध रह गए।

पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। उधर, लड़की वाले बरात के स्वागत की तैयारी पूरी कर चुके थे। अचानक ये खबर  मिलते ही सब कुछ बदल गया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों की सहमति से दूल्हे के छोटे भाई प्रदीप की शादी रघुनाथपुर निवासी सुदामा प्रसाद की पुत्री से करा दी गई। 

क्या है मामला 

प्रियंका की शादी उडिय़ानपुर निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र धनंजय प्रसाद से 2012 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही धनंजय शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। ससुरालवाले भी उसका साथ नहीं देते थे। काफी प्रयास के बाद भी जब धनंजय की हरकतों में सुधार नहीं हुआ तो प्रियंका मायके जमशेदपुर चली गई।

बाद में ससुरालवाले मान-मनौव्वल कर उसे वापस लाए लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही कहानी शुरू हो गई। प्रताडऩा से तंग आकर प्रियंका ने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया। इसी बीच एक बच्चे की मां भी बन गई। उसके बाद तंग आकर वह मायके में रहने लगी और एक गैस एजेंसी में कामकर जीवनयापन करने लगी।

इसी बीच उसे धनंजय की दूसरी शादी की जानकारी हुई। तब वह मांझी थाने पहुंची और प्राथमिकी कराई। उसने बताया कि पति व ससुर की गिरफ्तारी के बाद  ससुराल का मुकेश नामक लड़का केस उठाने के लिए तरह-तरह की धमकी दे रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.