Move to Jagran APP

कवन कसूर भइल ए छठी मईया जे हमार बेटा छीन लेलू ....

छठ पूजा के मौके पर परदेश में रहने वालों के परिजनों को उनके घर लौटने तथा इस लोक आस्था के महापर्व में सहभागी बनने का इंतजार रहता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 04:46 PM (IST)
कवन कसूर भइल ए छठी मईया जे हमार बेटा छीन लेलू ....
कवन कसूर भइल ए छठी मईया जे हमार बेटा छीन लेलू ....

सारण। छठ पूजा के मौके पर परदेश में रहने वालों के परिजनों को उनके घर लौटने तथा इस लोक आस्था के महापर्व में सहभागी बनने का इंतजार रहता है। ऐसा ही इंतजार आलोनी गांव के हेमंत राय उर्फ बुनी लाल राय के परिवार भी कर रहा था। उनका बेटा विक्की रोजी रोटी को ले हैदराबाद में रहता था। छठ के मौके पर उसके आने की खबर से सुन सभी खुशी खुशी उसके घर आने का इंतजार कर रहे थे। तभी शुक्रवार की रात लगभग एक बजे गड़खा थाना पुलिस से सूचना मिली की उसकी हत्या छपरा-रेवा रोड पर लचका पुल के समीप अपराधियों ने गोली मार कर दी है। खबर सुनते ही घर में चीख पुकार मच गई। उसके घर के साथ ही आलोनी गांव में छठ पर्व की खुशी मातम में पल भर में मातम में तब्दील हो गई। मृतक चार भाईयो मे मंझला था। विक्की की मां देवपतिया देवी का रो रो कर बुरा हाल था। वह यह कह कह कर बेहोश हो जा रही थी कि हमरा से कवन गलती भईल ए छठी मईया कि हमरा बेटा के छिन लेलू। मृतक विक्की के बड़े भाई विकास के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी:

loksabha election banner

अलोनी गांव निवासी हेमंत राय उर्फ बुनीलाल राय के पुत्र विक्की की अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या किए जाने के मामले में मृतक के बड़े भाई विकास के बयान पर गड़खा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि शुक्रवार की रात लगभग एक बजे सूचना मिली कि आपके भाई विक्की कुमार राय जो हैदराबाद से घर आने के क्रम में छपरा जंक्शन से टेंपो रिजर्व कर आने के दौरान अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। मिली सूचना के अनुसार उस टेंपो मे ठिकहा मरिचा गांव के आठ युवक एवं अलोनी गांव के चार युवक सवार थे। सभी अपने घर आ रहे थे। जैसे ही टेंपो छपरा मुजफ्फरपुर मुख्यमार्ग पर फोरलेन ओवर ब्रिज को पार किया एक बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर दो लोग रोकने लगे एवं अपने एक साथी को टेंपो पर बैठा कर आगे ले जाने की बात चालक से कहने लगे। टेंपो में जगह नहीं होने की बात कहने पर देशी कट्टा का भय दिखा कर पर्स व पाकेट चेक करने लगे। विरोध करने पर अपराधी फाय¨रग करते हुए पहाड़पुर की तरफ भाग निकले। जिसमें विक्की के कंधे में गोली लगी। घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल ले गया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.