Move to Jagran APP

सारण में जनता ने अधिकतर पुराने मुखिया को नकारा

गड़खा प्रखंड के कई पुराने चेहरों को जनता नकार चुकी थी और नए को मौका मिला था। देर शाम तक गड़खा प्रखंड के 11 पंचायतों के मुखिया का रिजल्ट घोषित हो चुका था। इसमें दो ही पुराने मुखिया दोबारा जीते हैं। नौ पुराने मुखिया की कुर्सी चली गई और उनकी जगह नए लड़ाकों के सिर जीत का सेहरा बंध गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 10:54 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 10:54 PM (IST)
सारण में जनता ने अधिकतर पुराने मुखिया को नकारा

सारण। गड़खा प्रखंड के कई पुराने चेहरों को जनता नकार चुकी थी और नए को मौका मिला था। देर शाम तक गड़खा प्रखंड के 11 पंचायतों के मुखिया का रिजल्ट घोषित हो चुका था। इसमें दो ही पुराने मुखिया दोबारा जीते हैं। नौ पुराने मुखिया की कुर्सी चली गई और उनकी जगह नए लड़ाकों के सिर जीत का सेहरा बंध गया।

loksabha election banner

मतगणना हाल के अंदर से परिणाम की सूचना जैसे-जैसे बाहर आती गई जीतने वाले प्रत्याशियों के कार्यकर्ता व समर्थकों में उत्साह और उमंग भरता गया। वहीं हारने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों में निराशा के भाव थे।

जिन दो पंचायतों के मुखिया को दोबारा ताज मिला, उनमें मोतिराजपुर पंचायत की रेखा देवी व मिठेपुर की निर्मला देवी शामिल हैं। जिन पांचायतों में मुखिया की पगड़ी वोटरों ने जिन्हें पहनाए उनमें, मुकिमपुर के माहम्मद इमाम, बाजीतपुर के सम्मपत राय, गड़खा की मुन्नी देवी, महम्मदपुर के पारसनाथ सिंह, महम्मदा की राजवंती देवी, साधपुर की मनीता देवी, फेरूसा की माया देवी, सरगट्टी के संतोष चौधरी व पिरौना की लिलावती देवी शामिल हैं। पुख्ता सुरक्षा के बीच पारदर्शिता व शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना

-नियत समय के एक घंटा विलंब से प्रारंभ हुई गड़खा प्रखंड के मतों की गिनती - प्रत्याशी-मतगणना एजेंट व समर्थकों की उपस्थिति से गुलजार रहा काउंटिग सेंटर

जागरण संवाददाता, छपरा : पुख्ता सुरक्षा के बीच पारदर्शिता के साथ छपरा लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्यौगिकी संस्थान परिसर में रविवार को मतगणना शुरू हुई। यह मतगणना गड़खा प्रखंड के पंचायत चुनाव की थी। सुबह से ही इंजीनियरिग कालेज कैम्पस प्रत्याशी-मतगणना एजेंट व समर्थकों की उपस्थिति से गुलजार रहा। नियत समय के एक घंटा विलंब से शांतिपूर्ण माहौल में मतों की गिनती सुबह नौ बजे शुरू हुई। मतगणना केंद्र के दोनों मुख्य द्वार पर कड़ा पहरा था। किसी को बगैर पहचानपत्र के अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। सात बजे से लोगों का प्रवेश शुरू हुआ।

फोटोयुक्त प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश प्रत्याशियों व उनके काउंटिग एजेंट के प्रवेश को मुख्य द्वार खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। सबको पंक्ति में लगने का निर्देश दिया गया। गेट पर उनकी गहन जांच हो रही थी। फोटोयुक्त प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही किसी को अंदर जाने की अनुमति मिलती थी। चाकू, सिगरेट, खैनी का डब्बा, माचिस, ज्वनशील वस्तुएं व मोबाइल को अंदर लेकर नहीं जाने की मनाही थी। अंदर प्रवेश करने के बाद भी किसी को मतगणना हाल में नहीं जाने दिया गया। जिस पंचायत की मतगणना शुरू हुई उन प्रत्याशी व मतगणना एजेंट को मतगणना हाल के अंदर जाने दिया गया। कोविड नियमों का सख्ती से पालन हो रहा था। मोतिराजपुर पंचायत का आया पहला परिणाम सात काउंटिग हाल में अलग-अलग पदों के लिए मतगणना हो रही थी। हर काउंटिग हाल में 14-14 टेबल लगाए गए थे। सबसे पहले महम्मदपुर पंचायत का चुनाव परिणाम आया। यहां की निवर्तमान रेखा सिंह दुबारा चुनाव जीत गई थीं। इस पंचायत के सरपंच व दो पंचायत समिति सदस्यों की सीट पर नए लड़ाके काबिज हुए। फिर बारी-बारी से एक-एक पंचायत के सभी छह पदों के वोटों की गिनती चलती रही और परिणाम आते रहे। इनसेट जिला परिषद की एक सीट का रिजल्ट घोषित गड़खा प्रखंड के तीन जिला परिषद सदस्य सीट में रविवार की देर शाम तक केवल एक का रिजल्ट घोषित हो पाया था। यहां के जिला पार्षद भाग 37 सीट पर पूर्व से काबिज सदस्य को चुनाव में मात खानी पड़ी। इस सीट पर आशा कुमारी ने विजय पताका फहराया। दूसरी व तीसरी सीट का परिणाम देर रात आने की उम्मीद जतायी जा रही थी। इनसेट मुखिया पद का चुनाव परिणाम पंचायत - जीते - हारे मोतीराजपुर : रेखा देवी -सुनीता कुमारी साधपुर : मनीता देवी -मनोज राय फेरूसा : माया देवी -कमलावती देवी महमदा : राजवंती देवी- राजकुमारी देवी पिरौना : लीलावती देवी- अनीता देवी सरगट्टी : संतोष चौधरी- शिव कुमार मांझी महमदपुर : पारस नाथ सिंह -दिनेश कुमार यादव मिठेपुर : निर्मला देवी

मुकिमपुर : मो इमाम - सूर्यनारायण राय

बाजितपुर : संपत राम राही- मनोज राम

गड़खा : मुन्नी देवी- देवंती देवी गुप्ता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.