श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के कार्यालय का हुआ शुभारंभ
सारण। श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के कार्यालय का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभांरभ
सारण। श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के कार्यालय का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभांरभ किया गया। शहर के जनक यादव पुस्तकालय में शोभा यात्रा समिति का अस्थाई कार्यालय खोला गया है।
जिसका शुभांरभ धर्मनाथ धन्नी श्रीधर्मनाथ मंदिर के महंत विदेश्वरी पर्वत एवं पंडित हरे राम शास्त्री ने पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना के बाद किया। शोभायात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि रामनवमी के पर्व की सारी तैयारी इसी कार्यालय से संपन्न होगी। कार्यालय में एक काउंटर भी खोला गया है जहां से श्रद्धालु रामनवमी से जुड़ी हुई वस्तु, झंडा, गमछा, टी शर्ट आदि खरीद सकते हैं। वस्तुओं के विक्रय से अर्जित होने वाली धनराशि का पूरा उपयोग शोभा यात्रा को भव्य रूप देने में किया जाएगा। यहां श्रद्धालु नर- नारी दान दे सकते है। मालूम हो कि
13 अप्रैल रामनवमी है। इस दिन ही दहियांवा मोहल्ला स्थित शिव पार्वती मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा शहर में भ्रमण कराया जाएगा। इस मौके पर एसडीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह, अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद, अजय राय, विक्की कुमार, मुन्ना कुमार, संजय कुमार समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।