यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नोटबंदी और शराबबंदी : बिहार में बार गर्ल के डांस का वीडियो हुआ वायरल
शराबबंदी और नोेटबंदी के बीच शराब की बोतल और बार गर्ल पर नोटों की बरसात करना देखकर आश्चर्य होता है, ...और पढ़ें

सारण [जेएनएन]। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन छपरा में एक शादी समारोह में बार गर्ल का डांस हो रहा था और बार गर्ल जाम पे जाम चले, सुबह शाम चले, दौड़ महफिल का तेरे और मेरे आम चले....। ठंड के मौसम में कम कपड़े पहनी बार बाला इस गाने पर ठुमके लगा रही थी।
गाने के बोल के मुताबिक स्टेज के पास खड़ा शख्स शराब पी रहा था और डांसर पर पैसे उड़ा रहा था। शराबबंदी और नोटबंदी के बाद ही इस तरह के जश्न को देखकर लोग चौक रहे हैं। इस जश्न का वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिहार में शराबबंदी कानून है लागू, वीडियो हुआ वायरल
जिस राज्य में शराब की खाली बोतल मिलने पर भी सजा का प्रावधान हो वहां सरेआम लोग शराब पी रहे हैं।
नोटबंदी के बाद जहां रोज की जरूरत पूरी करने के लिए एटीएम के सामने लोगों की कतार लगी हो वहां बार बाला पर पैसे उड़ाए जा रहे हैं। यह वीडियो छपरा जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के खिरिकिया गांव में 5 दिसंबर की रात को आई बरात में हुए डांस प्रोग्राम का है।
डांसर को भी किया शराब ऑफर
बार बाला डांस कर रही थी और स्टेज के पास खड़े लोग हाथ में नोट लिए लहरा रहे थे। पैसे मिलने की लालच में डांसर भी उनके करीब आती है तभी भीड़ में से एक बुजुर्ग स्टेज के पाए आ जाता है। बुजुर्ग ने अपने पास रखी अंग्रेजी शराब का बोतल निकाली और इशारों में बार बाला को पीने को कहा।
पढ़ें -मामूली विवाद में पागल हुआ पति, पत्नी का घोंट डाला गला
डांस के वक्त मिले पीने के ऑफर को बार बाला ने इशारे में ही ठुकरा दिया और बुजुर्ग के हाथ से पैसे ले लिए। इसी वक्त गाने की लाइन बजी- जाम पे जाम चले, बुजुर्ग ने भी बोल को फॉलो करते हुए शराब पीया।
पढ़ें - बेटे की शादी के लिए मां निकली शॉपिंग करने, बाप पड़ोसन के साथ घर में मिला
शराब के साथ किया डांस
इसके बाद शराब की बोतल को साथ खड़े दूसरे व्यक्ति ने अपने हाथ में ले लिया। एक हाथ में बोतल और दूसरे हाथ में पैसे लिए वह व्यक्ति झूमने लगा। मौका देखकर बार बाला भी आगे बढ़ी। डांसर ने बोतल अपने हाथ में ले लिया और चंद सेकेंड उसके साथ डांस किया। इसके बाद उसने शराब की बोतल सामने खड़े शौकीन को लौटा दी।
