विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान बाजार में जाम से निजात नहीं

By Edited By:
Published: Fri, 19 Feb 2016 03:04 AM (IST)

छपरा। शहर के भगवान बाजार में लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रही है। जबकि प्रशासन ने व

News Article Hero Image

छपरा। शहर के भगवान बाजार में लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रही है। जबकि प्रशासन ने वन वे बनाकर जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया था।

शहर के भगवान बाजार में वर्षो से लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए भरत मिलाप चौक से भगवान बाजार तक वन वे बना दिया गया। बावजूद लोगों को इस समस्या से प्रतिदिन जूझना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि भगवान बाजार में ही छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन है। वहीं मालगोदाम है। भारतीय खाद्य निगम का भी गोदाम है। स्टेशन के सामने रोड भी संर्कीण है। वहां अवैध तरीके से टैम्पू स्टैंड बना है। जिसके वजह से वहां जाम लगा रहता है। रेलवे स्टेशन होने के कारण सवारी ढोने वाले सभी वाहन वहां यात्री चढ़ाने के लिए रूक जाते हैं। जिसके वजह से वहां प्रतिदिन जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भगवान बाजार से होकर मांझी, एकमा, सिवान, गोपालगंज, बनियापुर, जलालपुर तथा उत्तर प्रदेश के वाहन आते-जाते है। भगवान बाजार में तीन राष्ट्रीय मार्ग का लोड है। जिसके कारण दरोगा राय चौक, भगवान बाजार से लेकर श्यामचक तक प्रतिदिन जाम लगा रहता है। वहीं जिला प्रशासन ने भरत मिलाप चौक से लेकर भगवान बाजार तक वन वे बना दिया है। लेकिन मेन रोड जाम होने के बाद शिव बाजार वाली सड़क भी जाम हो जा रही है। जिससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। छह माह पूर्व ही जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व बाइपास चालू कराने का आश्वासन दिए थे। इस आश्वासन से लोगों को कुछ राहत मिली थी कि बाइपास चालू होने से भगवान बाजार में लोगों को काफी हद तक जाम से निजात मिल जाएगी। विधानसभा चुनाव भी बीत गए लेकिन आजतक बाइपास चालू होने की बात कौन कहे, आजतक उसे बनाने के लिए कार्य भी शुरू नहीं हुआ। इसको लेकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।