Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Kumar Cabinet: जनक सिंह, सीएन गुप्ता और कृष्ण कुमार मंटू... किसे मिलेगी नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जगह?

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 06:12 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। यह खबर फैलते ही सारण में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए है कि नीतीश कुमार के विघटित महागठबंधन सरकार के कैबिनेट में सारण से दो मंत्री थे। मढ़ौरा के राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय कला संस्कृति और खेल तथा गड़खा के विधायक सुरेन्द्र राम श्रम संसाधन मंत्री थे।

    Hero Image
    जनक सिंह, सीएन गुप्ता और कृष्ण कुमार मंटू... किसे मिलेगी नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जगह?

    जागरण संवाददाता, छपरा। Nitish Kumar Cabinet Expansion बिहार में एक बार फिर सत्ता का परिवर्तन हो गया है। नीतीश कुमार ने नौवीं बार सूबे के मुख्यमंत्री की शपथ ली है। दो उपमुख्यमंत्री सहित आठ मंत्री भी नई एनडीए सरकार की कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। नई नवेली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी हो चुकी है। अब खबर है कि मुख्यमंत्री जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह खबर फैलते ही सारण में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए है कि नीतीश कुमार के विघटित महागठबंधन सरकार के कैबिनेट में सारण से दो मंत्री थे। मढ़ौरा के राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय कला संस्कृति और खेल तथा गड़खा के विधायक सुरेन्द्र राम श्रम संसाधन मंत्री थे।

    सारण के लोग अब यह जानने और देखने को बेचैन हैं कि एनडीए वाली नीतीश सरकार में यहां के किस विधायक व विधान पार्षद को मंत्री पद की शपथ लेने का मौका मिलता है। सारण के भावी मंत्री के नाम को लेकर कयास भी लगाए जाने लगे हैं।

    सारण में एनडीए के हैं तीन विधायक

    सारण में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें छह पर राजद व एक पर भाकपा का कब्जा है। एनडीए की बात करें तो सारण में जदयू का एक भी विधायक नहीं। भाजपा के यहां तीन विधानसभा सदस्य हैं। इनमें तरैया से जनक सिंह, छपरा से डा. सीएन गुप्ता और अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू विधायक हैं। ये तीनों भाजपा विधायक एक से अधिक बार विधानसभा में पहुंचे हैं।

    जनक सिंह विधानसभा में अपने दल का उपसचेतक भी हैं। वहीं मंटू सिंह बीजेपी में रहते हुए सीएम के करीबी माने जाते हैं। एनडीए के दो विधान पार्षद सारण में विधान परिषद में सारण के पांच पार्षद हैं। इनमें से दो निर्दलीय हैं और सियासी खगोलशास्त्री के रूप में प्रसिद्ध प्रशांत किशोर से जुड़े हुए हैं।

    एक विधान पार्षद राजद के हैं जिन्हें पूर्व सीएम राबड़ी देवी का मुंहबोला भाई कहा जाता है। एनडीए के यहां दो विधान पार्षद हैं। इनमें जदयू के डा. वीरेन्द्र नारायण यादव और भाजपा के संजय प्रकाश मयूख हैं। दोनों लगातार दो टर्म से विधान परिषद के सदस्य हैं। संजय मयुख भाजपा के बड़े चेहरे और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के चहेते माने जाते हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

    एनडीए विधायक व पार्षदों में कौन

    सारण के भाजपा विधायक जनक सिंह, डा. सीएन गुप्ता और मंटू सिंह और जदयू विधान पार्षद डा. वीरेन्द्र नारायण यादव व भाजपा के संजय प्रकाश मयुख में किसे मिलेगी सीएम नीतीश की नई कैबिनेट में जगह। इसे लेकर जिला मुख्यालय शहर छपरा से यहां के गांवों तक अटकलों का दौर चल रहा है।

    हालांकि, कुछ लोग नीतीश कुमार की पिछली एनडीए सरकार की चर्चा करते हुए सशंकित भी हैं। ऐसा इसलिए कि सूबे की पिछली एनडीए सरकार के कैबिनेट में सारण जिले का कोई विधायक या विधान पार्षद शामिल नहीं था।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar जल्द करेंगे कैबिनेट विस्तार; इन विधायकों की लग सकती है लॉटरी; विधानसभा स्पीकर के लिए ये दो नाम आगे

    ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार को बड़ा झटका! राज्यसभा में कम होगी JDU की पावर, इस पार्टी का खुल सकता है खाता