विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पॉकेटमनी के लिए कभी थे परेशान, आज 118 मिनट में प्रशंसकों ने कर दिए 10 लाख कमेंट; सारण के इस 'बिहारी' की कहानी

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:33 AM (IST)

कभी पॉकेटमनी के लिए संघर्ष करने वाले नितेश यादव 'बिहारी' आज सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय चेहरा हैं। उनके प्रशंसकों ने 118 मिनट में 10 लाख से अधिक कमेंट किए, और वे भोजपुरी संगीत व सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं।

सोशल मीड‍िया स्‍टार नि‍तेश यादव बिहारी। फाइल

सोशल मीड‍िया स्‍टार नि‍तेश यादव बिहारी। फाइल

HighLights

  1. नितेश यादव 'बिहारी' ने 118 मिनट में 10 लाख कमेंट पाए।

  2. वे भोजपुरी संगीत के माध्यम से संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देते हैं।

  3. 100 मिलियन व्यूज पर ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस दान करेंगे।

संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। कभी पॉकेटमनी के लिए भी संघर्ष करने वाले छपरा के मढ़ौरा भलुई निवासी नितेश यादव ‘बिहारी’ आज सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

संघर्ष, मेहनत और धैर्य ने उन्हें डिजिटल दुनिया में लोकप्रिय चेहरा बना दिया है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रशंसकों ने एक शर्त के तहत महज एक घंटे 58 मिनट में 10 लाख से अधिक कमेंट कर दिए।

उनके गानों को भी 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साधारण परिवार से आने वाले नितेश के लिए यह मुकाम आसान नहीं था।

शुरुआती दिनों में आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा। कई बार निराशा और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज वे भोजपुरी गीतों के निर्माण और रिलीज से जुड़े हैं। साथ ही दीपाली फिल्म्स के संस्थापक भी हैं।

भोजपुरी संगीत में अश्लीलता के खिलाफ संकल्प

लोकप्रियता के बावजूद नितेश अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़े रहना चाहते हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि उनकी कंपनी से अश्लील गाने रिलीज नहीं किए जाएंगे।

उनका प्रयास भोजपुरी संगीत के माध्यम से बिहार की लोकसंस्कृति, परंपरा और सकारात्मक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना है।

उनका मानना है कि संगीत मनोरंजन के साथ अपनी संस्कृति और विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है।

100 मिलियन व्यूज पर गांवों को देंगे एंबुलेंस

नितेश अपनी डिजिटल लोकप्रियता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि उनके प्रत्येक गाने के 100 मिलियन व्यूज पूरे होने पर बिहार के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में एक एंबुलेंस दान करेंगे।

उनका उद्देश्य उन इलाकों के लोगों को आपात स्थिति में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करना है, जहां समय पर अस्पताल पहुंचना आज भी चुनौती है।

युवाओं को मेहनत और धैर्य का संदेश

नितेश का मानना है कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत सही दिशा, अवसर और निरंतर मेहनत की है।

वे युवाओं को शॉर्टकट के बजाय संघर्ष और धैर्य के रास्ते पर चलने की सलाह देते हैं। उनकी कोशिश है कि बिहार के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाएं और रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर न हों।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।