देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी की पुण्यतिथि मनी
छपरा। सारण जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प
छपरा। सारण जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. कामेवर प्रसाद ¨सह उर्फ विद्वान जी ने की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके द्वारा भारत के मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी गई थी। जिसपर आज भारत एक विश्व में प्रमुख शक्तिशाली राष्ट्र के रुप में उभरकर अपना स्थान बनाया है। इस अवसर पर संबोधन करने वालों में डॉ. शंकर चौधरी, डॉ.जयराम ¨सह, रामस्वरूप राय, प्रो. हरिकेश कुमार, स़ुरेश कुमार यादव, अरूण कुमार ¨सह, इफ्तेखार हुसैन, ललन कुमार ¨सह, चंद्रशेखर द्विवेदी, यासिन आजाद, मदन प्रसाद ¨सह, मो. अजिमुल्लाह आदि मौजूद थे।