माओवादी के मगध जोन का कमांडर गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परसबिगहा थाना क्षेत्र के लाखापुर निवासी व नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के मगध जोन उतरी के कमांडर शत्रुधन राम को धर दबोचा है। उसके पास से एक लोडेड कट्टा, 315 बोर का एक ¨जदा कारतूस एवं नक्सली साहित्य से जुड़ी तीन किताबों की भी बरामदगी की गई है। पुलिस इस बरामदगी को बड़ी उपलब्धि मान रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि शत्रुधन अपना गांव लाखापुर आया हुआ है। वह फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में लगा हुआ है।
जहानाबाद। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परसबिगहा थाना क्षेत्र के लाखापुर निवासी व नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के मगध जोन उतरी के कमांडर शत्रुधन राम को धर दबोचा है। उसके पास से एक लोडेड कट्टा, 315 बोर का एक ¨जदा कारतूस एवं नक्सली साहित्य से जुड़ी तीन किताबों की भी बरामदगी की गई है। पुलिस इस बरामदगी को बड़ी उपलब्धि मान रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि शत्रुधन अपना गांव लाखापुर आया हुआ है। वह फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में लगा हुआ है। जानकारी प्राप्त होते ही उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक अभियान संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया। इस टीम में परसबिगहा के थानाध्यक्ष के साथ ही मखदुमपुर के सीमा सशस्त्र बल के जवानों को भी शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी की तैयारी काफी गोपनीय तरीके से की गई थी। पुलिस ने लाखापुर मोड़ के समीप से उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में परसबिगहा थाने में कांड संख्या-89-18 धारा-25-1-बीए-26 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ पहले से ही परसबिगहा थाने में चार संगीन मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं वह गया तथा नवादा जिले के भी कई कांडों में फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि जहानाबाद तथा उसके आसपास के जिले के थानों में भी उसके आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।