यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चावल का ड्रम खोलते ही निकल गई चीख, गला घोटकर मां ने छिपा दी थी 25 दिन की नवजात बच्ची की लाश
Bihar Crime बिहार के सारण में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 25 दिन की ...और पढ़ें

HighLights
- गला घोंट कर हत्या कर चावल रखे ड़्रम में रख दिया
- दूसरे दिन स्वजन को डिब्बा ड्रम में तलाशने को कहा
- पहले बेटी को छुपाया फिर पति को फोन कर गायब होने की सूचना दी
- बेटी की बीमारी से आर्थिक परेशानी के चलते कर दी हत्या
संसू, जागरण, तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के बड़ा माधोपुर गांव के सोनू कुमार यादव की 25 दिन की नवजात पुत्री सिमरन के पहले गायब होने, फिर दूसरे दिन निगत गुरुवार को घर के बरामदे में चावल रखे ड्रम में शव मिलने की घटना में मां ही हत्यारिन निकली।
पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या के बाद शव चावल के ड्रम में रख दिया। फिर पुलिस व घरवालों को गुमराह कर बच्ची के गायब होने की सूचना दी।
एसडीपीओ अमरनाथ ने बताया कि बच्ची की मां नीरू देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी सात माह में ही पैदा हो गई थी। अक्सर बीमार रहने के कारण रोती रहती थी। इससे आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से सभी परेशान रहने लगे। इस कारण बुधवार की शाम उसे मार डाला।
फिर पति को फोन पर बताया कि सिमरन लापता हो गई है। जब पुलिस ढूंढ़ नहीं पाई तो एक दिन बाद घरवालों से बोली कि चावल के ड्रम में देखिए. सब डिब्बा, बक्सा में देखिए। यह सुन घर की एक महिला जब चावल के ड्रम को खोल कर देखी तो चीखने-चिल्लाने लगी।
बच्ची के शव मिलने की खबर पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया। यह घटना 04 सितंबर की शाम चार बजे की है। एक दिन बाद पांच सितंबर को लगभग 11 बजे शव मिला था।
