Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरसे कांग्रेसी विधायक

सारण। पेड़ के डाल से गिरे बंदर और समाज की नजरों से चूके मनुष्य की जो गति होती है भवि

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 03:04 AM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 03:04 AM (IST)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरसे कांग्रेसी विधायक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरसे कांग्रेसी विधायक

सारण। पेड़ के डाल से गिरे बंदर और समाज की नजरों से चूके मनुष्य की जो गति होती है भविष्य मे वही गति गठबंधन और पार्टी धर्म से चूकने वाले नेता व सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की होगी। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व मांझी विधान सभा क्षेत्र के विधायक विजय शंकर दुबे ने बगही गांव में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने स्व.राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताते हुए उनके कार्यकाल में शुरु किए गए दर्जनों योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। ग्रामीण प्रतिभा को संवारने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्व. राजीव गांधी द्वारा स्थापित किए गए थे।

loksabha election banner

उन्होंने कार्यकर्ताओं से तीन पंचायतों का जोन बना कर हर माह बैठक कर कांग्रेस की नीति एवं उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की। इसके लिए कार्यक्रम तय किया गया। इसके पूर्व कांग्रेसी नेता देवेंद्र ¨सह द्वारा शॉल देकर सम्मानित किए जाने के बाद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फुल माला से विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान, जिला महासचिव जागा सिंह, अधिवक्ता अजमतुल्लाह खां, अधिवक्ता अशोक कुमार चतुर्वेदी, पंचायत अध्यक्ष अनिल चौबे, टुनु खां, फहीम खां, पूर्व मुखिया अमर नाथ प्रसाद, दीपक ¨सह, परशुराम यादव तथा देवेन्द्र कुमार ¨सह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.