विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में शौच के लिए खेत जा रहे युवक की करंट से मौत, छोटे भाई को बचाने में बड़ा भाई भी जख्मी

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:08 PM (IST)

सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र के लगनपुरा गांव में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से शत्रुघ्न राय ...और पढ़ें

गांव में पसरा मातम

गांव में पसरा मातम

HighLights

  1. सारण में टूटे बिजली तार से युवक की मौत।

  2. छोटे भाई को बचाने में बड़ा भाई भी घायल हुआ।

  3. लगनपुरा गांव में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

संवाद सूत्र, भेल्दी (सारण)। सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र के लगनपुरा गांव में सोमवार की सुबह बिजली के टूटे तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में शौच के लिए जा रहे शत्रुघ्न राय (32 वर्षीय) की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई भीष्म राय भी करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

भाई को बचाने में दूसरा भाई भी झुलसा

मिली जानकारी के अनुसार, लगनपुरा गांव निवासी रामधारी राय के पुत्र शत्रुघ्न राय सोमवार की सुबह खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में मोटर का बिजली तार टूटा हुआ था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। शत्रुघ्न उसकी चपेट में आकर गिर पड़े।

उन्हें बचाने के लिए पहुंचे उनके बड़े भाई भीष्म राय भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में शत्रुघ्न की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भीष्म गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्वजन की चीत्कार से गमगीन हुआ गांव

पोस्टमार्टम के बाद शत्रुघ्न का शव लगनपुरा पहुंचते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। पत्नी मालती देवी और मां केशरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्री चुलबुल कुमारी और पुत्र मुनचुन व कल्लू कुमार की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। चार भाइयों में सबसे छोटे शत्रुघ्न की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- सारण में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी-बच्चा घायल