विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झगड़ा छुड़ाना पड़ा भारी, सारण में बीच-बचाव करने गए शख्स पर चढ़ाया ट्रैक्टर; दर्दनाक मौत

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:37 PM (IST)

सारण के सलिमापुर गांव में एक विवाद को शांत कराने पहुंचे 45 वर्षीय अशोक सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार ...और पढ़ें

सारण में बीच-बचाव करने गए शख्स पर चढ़ाया ट्रैक्टर (AI Generated Image)

सारण में बीच-बचाव करने गए शख्स पर चढ़ाया ट्रैक्टर (AI Generated Image)

HighLights

  1. सारण में विवाद शांत कराने गए अशोक सिंह की हत्या।

  2. ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में मौत।

  3. पुलिस घटना की जांच कर रही, गांव में तनाव का माहौल।

संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। सारण के गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर गांव में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे 45 वर्षीय अशोक सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया।

गंभीर रूप से घायल अशोक को ग्रामीणों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे थे अशोक सिंह:

मिली जानकारी के अनुसार, सलिमापुर गांव निवासी उज्ज्वल कुमार का किसी व्यक्ति से विवाद हो रहा था। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ने लगा। इसी दौरान अशोक सिंह झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से बीच-बचाव करने पहुंचे।

आरोप है कि इसी दौरान आक्रोशित होकर उन्हें ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल पहुंचीं आरोपित दंपती:

मृतक की पहचान स्व. रामजी सिंह के पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद उज्ज्वल कुमार और उनकी पत्नी मंजू देवी भी मढ़ौरा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपना इलाज कराया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस कर रही घटना की जांच:

घटना की सूचना मिलते ही गौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कराई। साथ ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।