Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जीविका ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

सारण। तरैया में जीविका के सदस्यों ने शुक्रवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली निकाल

By Edited By: Updated: Fri, 09 Oct 2015 08:40 PM (IST)
Hero Image

सारण। तरैया में जीविका के सदस्यों ने शुक्रवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली निकाली। रैली को तरैया बीडीओ, राकेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वयं सहायता समूह की करीब 11 सौ महिलाएं शामिल हुई। रैली खरांटी मोड़ स्थित कार्यालय से निकली और तरैया बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची। रैली में शामिल महिलाएं मतदाताओं को जागरुक करने के लिए नारे लगा रहीं थीं। पहले मतदान- फिर जलपान, जो देगा दारू, साड़ी, नोट उसे कभी न देंगे वोट जैसे स्लोगन लिखी तख्ती भी जीविका के सदस्य अपने हाथों में लिए हुए थे। जीविका की ओर से निकाली गयी रैली में प्रबंधक संदीप कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार, धर्मेन्द्र, नीरज, अंजली, गोल्डी समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।