लालू पर सिविल कोर्ट में एक और मुकदमा
सारण। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बीफ बयान पर सिविल कोर्ट में शु
By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 06:27 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 06:27 PM (IST)
सारण। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बीफ बयान पर सिविल कोर्ट में शुक्रवार को एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार छपरा नगर थाना क्षेत्र के मौना फाटक निवासी सागर कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राधेश्याम शुक्ल के कोर्ट में एक परिवाद दर्ज कराकर लालू प्रसाद को नामजद किया है। दर्ज परिवाद में उनके बयान से हिन्दुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का अरोप लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें