घर में पोछा लगा रही महिला की करंट से मौत
फोटो 19 सीपीआर 12 संवाद सूत्र, रसूलपुर : असहनी पंचायत में घर की सफाई के दौरान करंट लगने से एक नववि
फोटो 19 सीपीआर 12
संवाद सूत्र, रसूलपुर : असहनी पंचायत में घर की सफाई के दौरान करंट लगने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका वशिष्ठ महतो की 21 वर्षीया पत्नी ममता देवी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ममता सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना के सरडीहा गांव निवासी रामलाल महतो की पुत्री थी।
बताया गया कि सुबह उठ कर अपने घर की सफाई के दौरान पोछा लगा रही थी। इसी क्रम में घर में लटक रहे बिजली के नंगे तार में सट गई। उसके चीखने पर घर के लोग एवं आसपास के लोग दौड़े। लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी शादी जून 2017 में हुई थी। उसे नौ माह का एक बेटा भी है। पति बाहर रहता है। थानाध्यक्ष राधा मोहन पंडित ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरपंच सुशील कुमार ¨सह ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया।