बैंक से पैसा निकालने गई किशोरी का अपहरण
छपरा। डेरनी थाना क्षेत्र के महेशिया की लड़की का डेरनी पीएनबी से पैसा लेकर लौटने के दौरान अपहरण कर लिया गया हैं।
छपरा। डेरनी थाना क्षेत्र के महेशिया की लड़की का डेरनी पीएनबी से पैसा लेकर लौटने के दौरान अपहरण कर लिया गया हैं। इस बाबत किशोरी के पिता ने इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।
बताया जाता है कि महेशिया गांव निवासी सुरेन्द्र राम की 15 वर्षीय लडकी अपने घर से पैसा निकालने पीएनबी बैंक डेरनी आयी। डेरनी से पैसा लेकर नही लौटी। घटना 07 सितम्बर के होने के बावजूद सगे सम्बन्धी के यहा काफ़ी खोजबीन करने के बाद कही पता नही चला। किशोरी के पिता सुरेन्द्र राम का कहना है कि नरायणपुर निवासी गोविन्द राम के लडका के साथ आना जाना देख मुझे विश्वास है कि गोविन्द राम का बेटा अमरजीत राम,पिता गोविन्द राम,निधन राम,मुलकी कुमारी सभी मिलकर मेरी बेटी का अपहरण कर लिए है। सुरेन्द्र राम के बयान पर उपरोक्त सभी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविन्द राम को गिरफतार कर जेल भेज दी हैं।