विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में ज्वेलर्स भाइयों से लूट की कोशिश, शोर मचाने पर हवाई फायरिंग करते हुए भागे अपराधी

By Rajeev RanjanEdited By: Nishant Bharti
Published: Fri, 02 Oct 2026 09:22 AM (IST)

सारण के डेरनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात ज्वेलर्स भाइयों से लूटपाट का प्रयास किया गया। दुकानदारों के विरोध और ...और पढ़ें

ज्वेलर्स भाइयों से लूट की कोशिश (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

ज्वेलर्स भाइयों से लूट की कोशिश (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. डेरनी थाना क्षेत्र के महेशिया बाजार में लूट का प्रयास।

  2. ज्वेलर्स भाइयों ने विरोध किया, अपराधी भाग निकले।

  3. लोगों के आने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की।

संवाद सूत्र, दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के महेशिया बाजार में गुरुवार की रात ज्वेलर्स दुकानदार से अपराधियों ने कट्टे के बल लूटपाट करने का प्रयास किया। दुकानदार और उसके भाई के विरोध तथा आसपास के लोगों के पहुंचने की आहट मिलने पर अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना सुतिहार ननटोला मोड़ के समीप की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी ज्वेलर्स दुकानदार मनीष कुमार अपने भाई संजीव कुमार के साथ बाइक से सुतिहार की ओर जा रहे थे। दोनों भाई सुतिहार बाजार स्थित अपने मामा के घर रहते हैं। 

हथियार का भय दिखाकर बैग छीनने की कोशिश

बताया गया कि ननटोला मोड़ के समीप पहुंचते ही अपराधियों ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इससे दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनके पास मौजूद बैग छीनने का प्रयास किया। एक भाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

शोर सुनकर आसपास के लोगों के घटनास्थल की ओर आने की आहट मिलते ही अपराधी घबरा गए। लोगों को आता देख उन्होंने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दोनों भाइयों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही डेरनी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाने के साथ अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सारण में उर्स मेला देखकर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, स्कूल के पास मिला शव